-सोना माई शक्ति पीठ में भूत मेला शुरू, नेपाल -भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
नेपाल के महोतरी जिला के सोना माई शक्ति पीठ में दशहरा में नेपाल तथा उत्तरी बिहार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। वैसे तो साल भर सोना माई शक्ति पीठ में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहता है। लेकिन दशहरा में श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ जाता है। दशहरा के सप्तमी से यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। पागल,बांझ औरत की तादाद ज्यादा रहती है।काठ में मानव आकृति का बना खंभे को स्पर्श के बाद भूत खेलने लगता है।डायन , योगिनी के प्रकोप से पीड़ित यहां ठीक हो जाता है। ऐसा जन विश्वास है। हांलांकि यहअंधविश्वास हैं। लेकिन वहां बड़ी संख्या में ऐसे लोग मिले जिन्होंने कहा कि यहां आने के बाद वे व्याधि मुक्त हो गया है।

स्थानीय मेयर तथा विभिन्न संघ संस्थाओं इस मेला में पहुंचे यात्रियों की सुविधा के लिए तत्पर रहते हैं। प्रकाश, पेयजल, स्वास्थ्य शिविर ,सुरक्षा की व्यवस्था स्थानीय लोगों तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जाती है।














