-षष्ठी पूजन के मौके पर बन्दरा के सिमरा में 701 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
-मां के जयकारों से गूंजता रहा चप्पा-चप्पा
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
आश्विन नवरात्रि के छठवें दिन माता कात्यानी के पूजा अर्चना एवं षष्ठी पूजन के मौके पर शुक्रवार को प्रखंड के सिमरा दुर्गा पूजा समिति की ओर से कुमारी कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी।पूजा स्थल से गाजे-बाजे साथ कलश लिए 701 कन्याओं का जत्था सिमरा,हरपुर,पिलखी रुट से बूढ़ी गंडक नदी घाट पहुंची,जहां आचार्य मनीष झा एवं यजमान बालकृष्ण आनंद के द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात कुमारी कन्याएं जोलबोझी कर कलश लिए हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंची। जहां मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापन पूजन कराया गया।

इस दौरान मां के जयकारों एवं गाजे-बाजों से गूंजते भक्तिपूर्ण गीतों से गांव का चप्पा-चप्पा गूंजता रहा।
इस दौरान केदारनाथ चौधरी, मिठूलाल चौधरी, चंदन ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद उपेंद्र पासवान, दिलीप चौधरी, श्री नारायण राय,सत्यनारायण प्रसाद, गुलाब महतो,भरत ठाकुर, रमन कुमार, रामेश्वर ठाकुर, पप्पू पोद्दार, अमरेश भंडारी, संजीत कुमार, विकास कुमार,भोला भंडारी, रंजीत पोद्दार सहित सैकड़ों ग्रामीण सहयोग में थे।
















