Advertisement

आज हो रही दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना

-आज हो रही दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना

-कल कलश स्थापना के साथ हीं क्षेत्र में शुरू हो गयी थी आश्विन नवरात्रा

बन्दरा/मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।

आज क्षेत्र के पूजा पंडालों में मां के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना हो रही है। इससे पहले दिन रविवार को कलश स्थापना पूजन के साथ हीं क्षेत्र में आश्विन नवरात्र की शुरुआत हो गई। प्रखंड के मुन्नी दुर्गा पूजा स्थल,बन्दरा दुर्गा पूजा स्थल समेत क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में इस मौके पर कलश स्थापना पूजन से पहले भव्य कलश शोभायात्रा भी निकल गई, जो बूढ़ी गंडक नदी के सैदपुर-पूसा एवं रतवारा घाट पर जलबोझी के बाद माथे पर कलश लिए हुए कन्याएं वापस पूजा स्थल पहुंची। जहां दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना पूजन कराया गया।


मुन्नी घाट दुर्गा पूजा पंडाल में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई।सैदपुर बूढ़ी गंडक नदी से जलबोझी के बाद कन्याएं यहां पहुंची।उमेश राय,इंदल यादव,गुलाब राय,शिवकुमार यादव,गुलाब कुमार यादव इस दौरान सक्रिय थे।पीयर थाना एवं हत्था ओपी क्षेत्र के विभिन्न दो दर्जन स्थलों पर दुर्गा पूजा किए जा रहे हैं। इनमें मतलुपुर,पटसारा तथा तेपरी में माता दुर्गा के स्थाई प्रतिमा हैं,जहां पूजा अर्चना की जा रही है। कई पूजा स्थलों पर पंडालों का निर्माण कार्य पहले दिन ही करीब अंतिम चरणों में देखा गया।