-इजरायल पर फिलिस्तीनी आतंकवादी हमास के बमबारी में दस नेपाली की मौत
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
फिलिस्तीनी आतंकवादी हमास के इजरायल पर राकेट लांचर से हमला किए जाने पर 500से अधिक इजरायली मारे गये हैं वहीं सैकड़ों घायल हुए हैं।इस बम बारी में दस नेपाली को जान गंवाना पड़ा है तथा 4घायल भी हुए हैं।

इजरायल स्थित नेपाली राजदूत कान्ता रिजाल के अनुसार मरने वालों में नारायण न्यौपाने,घोड़ा घोड़ी 4कैलाली, गणेश कुमार नेपाली,जय पृथ्वी 6बझांग,आशिष चौधरी बाउनिया 3कैलाली,दिपेश राज बिष्ट लेकाम5दार्जुला, आनंद साह सपहई6धनउषआ,राजेश कुमार स्वर्णकार,मधुबन,1सुनसरी,राजन फुलाया,पांच नली डोटी, पद्म थापा,लआमइखआल ,डोटी,प्रवेश भंडारी,शारदा 3सल्यान, लोकेन्द्र सिंह धामी,मालिकार्जुन4दार्जुला है।इसी घायलों में बिना सेजुआल शारदा 2सल्यान, वीरेन्द्र चौधरी ज्भजनी त्रिशक्ति 4कैलाली है। हिमाचल कट्टेलगोरखा 8गोरगा तथा वीरेन्द्र चौधरी भजनी त्रिशक्ति 4कैलाली को अस्पताल से डाक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया है। विपिन जोशी भईमदत्त 2सल्यान संपर्क विहीन है।














