-हवादार बारिश से खेतों में सरपट बिछी धान की तैयार फसलें,सब्जी की फसलें भी चौपट
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
धूप-गर्मी के बीच जहां लोग परेशान थे,वहीं शनिवार की दोपहर बाद से लगातार तेज हवा के झोंको के साथ झमाझम बारिश ने किसानों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। बन्दरा प्रखण्ड एवं आसपास के क्षेत्रों में हवादार बारिश से किसानों के खेतों में खरी फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा आगात धान की तैयार फसलों एवं सब्जी के फसलों को नुकसान हुआ है। प्रखंड के नूनफारा, बड़गांव,बन्दरा,हत्था,मुन्नी-बैंगरी,तेपरी,पटसारा, मतलुपुर,रतवारा, पिरापुर, सिमरा आदि पंचायतों में तैयार एवं खड़ी फसलों को ज्यादातर नुकसान हुआ है।नूनफारा गांव में गणेश ठाकुर, विकास कुमार,आनंद कुमार,अजय ठाकुर,सुरेश ठाकुर आदि किसानों ने देर शाम बताया कि उन लोगों ने दर्जनों एकड़ खेतों में धान की फसल लगा लगी है। 10 से 15 दिनों में उनका धान कटने वाला था और एन वक्त पर लगातार हवादार बारिश की वजह से धान की सभी फसलें बर्बाद हो गयी हैं। बालियों सहित पौधे खेत में टूटकर या गिरकर खेत मे बिछ गई है।जल जमाव हो गया है।फसलें टूंटी,उखड़ी,बिखड़ी या गिरी पड़ी है। जिससे अब दाना निकलना भी लगभग मुश्किल है।

ऐसे में धान अब गल जाएगी। किसानों का बताना है कि समझिए की थाली थाली में परोसा हुआ निवाला लुट गया है,हालांकि धान की पिछात फसलों को कम नुकसान हुए हैं।वहीं बड़गांव पंचायत में वार्ड सदस्य नंदकिशोर सहनी ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से कोभी आदि सब्जी के फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि बड़गांव पंचायत के वार्ड संख्या 5 में जिन किसानों ने कोभी एवं अन्य सब्जी की फसलें खेतों में लगा रखी थी। जोरदार बारिश की वजह से सब्जी फसलें भी नष्ट हो गयी हैं। खेत में जलजमाव उत्पन्न हो गया है। सुंदरपुर रतवारा पंचायत के मुखिया रेखा देवी के प्रतिनिधि मधुकर प्रसाद ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से सब्जी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि रतवारा,रामपुरदयाल, मतलूपुर आदि पंचायत क्षेत्र में सब्जी की अच्छी खेती होती है। लगातार बारिश की वजह से हरी सब्जी की खेती को नुकसान पहुंचा है। गोभी की फैसले भी चौपट हुई है।













