Advertisement

दरभंगा: मिथिला विकास संगठन ने सभी पंचायत में आरटीपीएस काउंटर खोलने के लिए बहेड़ी BDO को दिया आवेदन

-मिथिला विकास संगठन ने सभी पंचायत में आरटीपीएस काउंटर खोलने के लिए बहेड़ी BDO को दिया आवेदन

दरभंगा।सम्वाददाता।

नीतीश सरकार ने सभी पंचायत में 15 अगस्त 2021 तक आरटीपीएस काउंटर खोलने का बहुत बड़ा फैसला लिया था शायद कुछ पंचायत में खुला भी मगर बहेड़ी ब्लॉक प्रशासन के मिलीभगत से जिस पंचायत में खुला वहां का सिस्टम भी कहां है वह पता नहीं मगर जिस पंचायत में खुला ही नहीं उसकी बात करना भी बेईमानी सा लगता है अब समझ में नहीं आ रहा है जहां नीतीश सरकार बार-बार बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाने की बात कर रही है वह विकास कागज के पन्नों में सिमट के रह गया है।

विकास के नाम पर प्रशासन से लेकर नेता तक की जेब भरने में कोई कसर नहीं छूट रही है मिथिला विकास संगठन के जिला प्रभारी अजित पासवान ने मिथिला के गरीब दलित शोषित पिछड़ा अति पिछड़ा की भ्रष्टाचार जैसी बीमारी से मुक्ति के लिए बहेड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक आवेदन देकर इस पर जल्द से जल्द कोई ठोस निर्णय लेने को कहा है वही संगठन प्रभारी अजीत पासवान ने कहा कि अगर आरटीपीएस काउंटर सही से हर पंचायत में खुल जाए तो पंचायत के गरीब दलित शोषित महादलित को जाती आय एवं आवासीय प्रमाण पत्रों की सेवाओं के लिए भ्रष्टाचार जैसी कैंसर बीमारी से कहीं ना कहीं फायदा दिखाई देगा अन्यथा संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा मौके पर भूषण यादव, जीवछ मांझी वार्ड सदस्य, राकेश कुमार पंचायत अध्यक्ष बलिगांव, सरोज शर्मा पंचायत अध्यक्ष गंगदह शिवराम, कमल किशोर वार्ड सदस्य, सुरेश राम, पंकज महतो सहित आदि उपस्थित थे।