Advertisement

बन्दरा : पिरापुर में भी डब्ल्यूपीओ यूनिट का उद्घाटन

-पिरापुर में भी डब्ल्यूपीओ यूनिट का उद्घाटन

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के मौके पर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज पिरापुर में भी डब्ल्यूपीओ यूनिट का उद्घाटन कराया गया। इस मौके पर पीरापुर पंचायत के मुखिया गुड्डू कुमार ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार के मुजफ्फरपुर आगमन पर वहीं से ऑनलाइन रिमोट के माध्यम से इसकी शुरुआत कराई गई है।

इस मौके पर यहां प्रखंड समन्वयक दीपिका भारती, पंचायत सचिव अविनाश किशोर, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष गुड्डू कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक रंजीत कुमार,सभी स्वच्छता मित्र,विभिन्न पंचायत की स्वच्छता पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार, निभा कुमारी, रिंकू कुमारी, रेणु देवी, पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार राम, सभी वार्ड सदस्य आदि भी मौजूद थे।