Advertisement

Breaking: मधुरपट्टी घाट नौका हादसा में 12 बच्चे अब भी लापता: प्रभात किरण

-मधुरपट्टी घाट नौका हादसा में 12 बच्चे अब भी लापता: प्रभात किरण

दीपक कुमार तिवारी। मुजफ्फरपुर।

जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा है कि मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद- मधुरपट्टी घाट पर बागमती नदी में छात्रों के डूबने की घटना काफी दर्दनाक एवं पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि पुल के अभाव में यहां यातायात का विकल्प एकमात्र नाव ही है,लिहाजा मजबूरी में इस पार के लोग उसपार दैनिक रूप से नाव के सहारे ही आते-जाते हैं। घटना में तकरीबन 12 बच्चे अभी भी लापता हैं। लोगों और एनडीआरएफ की टीम लगातार शवों की खोज में लगी हुई है।


उन्होंने बताया कि रीतेश कुमार पिता राम जीवन राय,बेबी कुमारी पिता जगदीश राय,गणिता देवी पति राम दयाल चौपाल,सुष्मिता कुमारी पिता लक्ष्मी राय (उम्र 16 वर्ष), शिवजी चौपाल पिता ध्यानी चौपाल,शमशुल पिता अयूब ,सजदा बानो पिता मो सफी (उम्र 16 वर्ष),वसीम पिता मो इस्माईल (उम्र 11 वर्ष),अजमत पिता मो नौशाद (उम्र 4 वर्ष),पिंटू सहनी पिता राजदेव सहनी, मिंटू पिता राजदेव (उम्र 20 वर्ष),कामिनी कुमारी पिता राजेश राय (उम्र 16 वर्ष)
सभी ग्राम मधुरपट्टी के हैं,जिनका कोई अतापता नहीं है।