Advertisement

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाली फिल्म अभिनेत्री फलक खान को सम्मानित किया गया

-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाली फिल्म अभिनेत्री फलक खान को सम्मानित किया गया
=======================
पटना ।सम्वाददाता।

फिल्म ‘चंपारण मटन’ की अभिनेत्री फलक खान को उनके अद्वितीय अभिनय द्वारा बिहार को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए आज राजद के प्रदेश कार्यालय में महिला राजद द्वारा आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने फलक खान को सॉल एवं लालू जी की जीवनी वाली पुस्तक देकर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, बिनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषण पटेल, अशोक सिंह,डॉ तनवीर हसन , प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, महिला राजद के प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मुजफ्फरपुर की रहने वाली फलक खान ने फिल्म ‘चंपारण मटन’ में अपने बेहतरीन अभिनय के माध्यम से कोविड-19 के समय की एक सच्ची कहानी को प्रस्तुत किया था, जिसके लिए इस फिल्म को ‘ऑस्कर के स्टूडेंट एकेडमी अवार्ड 2023 के सेमीफाइनल में स्थान मिला था।