-गायघाट में जदयू ने निकाला मशाल जुलूस
दीपक कुमार तिवारी।मुजफ्फरपुर/गायघाट।
जनता दल यू द्वारा जातिय जनगणना के विरुद्ध भाजपा की साजिश के पोल खोल अभियान के तहत मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट कर्पूरी स्मृति भवन से प्रखण्ड मुख्यालय तक मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व युवा जदयू नेता प्रभात किरण एवम अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू साहनी ने किया। इस अवसर पर सभी नेताओ ने केंद्र की मोदी सरकार तथा भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रखण्ड अध्यक्ष लाल बाबू साहनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बार बार हलफनामा बदलकर जनगणना के खिलाफ साजिश में बेनकाब हो चुकी है।

संबोधित करते हुए युवा जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि देश के पिछड़े दलित और शोषित वर्ग के लिए जनगणना कर उनके विकास के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा देख कर भाजपा और संघ परिवार के लोग घबडा गए हैं।2024 के चुनाव में इनका सफाया तय है।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओ मे राम सज्जन राय, राम उदगार राय, लाल मोहन मिश्र, राम ललित रत्नाकर, नागेंद्र सहनी, सुरेंद्र राय, मृत्युंजय सिंह, श्याम कुमार यादव,, नवल दास, युवा नेता राजा यादव, अरुण कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार,मनीष कुमार यादव, प्रेमचंद्र बेला, अभिरंजन यादव, राकेश कुमार, राणा रणधीर सिंह, नंद किशोर सिंह, सूरज राम, सुधीर सहनी, सरोज कुमार, विकास पटेल, राम बलि चौधरी, नवल दास, राम प्रवेश शर्मा, दिनेश सहनी, विक्रम कुमार मीडिया प्रभारी, सुनील कुमार, राम परसाद सहनी, सकल सहनी,आदि प्रमुख थे ।












