मुजफ्फरपुर 8 सितंबर।
**********************
-भाजपा अध्यक्ष का रामदयालु में हुआ भव्य स्वागत
**********************************
दीपक कुमार तिवारी। पटना/मुजफ्फरपुर।
पटना से सकरा जाने के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का रामदयालु में भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ उन्हें गुलदस्ता भेंट कर गर्म जोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में भाजपा कार्यकर्ता सुमन कुमार सिंह, निखिल कुमार , मनोज कुमार सिंह, उपेंद्र शाह, मोहम्मद शमीम, राहुल शाह, मंकू पाठक, साकेत रमन पांडे , अशोक चौधरी, मुरारी झा आदी प्रमुख थे।













