-गायघाट शिक्षक नियोजन घोटाला प्रकरण की शिकायत जदयू नेता प्रभात किरण ने सरकार तक पहुंचाई,अधिकारी से की कार्यवाई की मांग
सम्वाददाता। पटना/मुजफ्फरपुर।
युवा जदयू नेता प्रभात किरण ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक से मिलकर गायघाट शिक्षक नियोजन घोटाला के जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक नियोजन की तीन सदस्यीय जांच रिपोर्ट आने के बाद भी जिलाधिकारी द्वारा कार्रवाई नहीं करना संदेहास्पद प्रतीत होता है।

आवेदन में लिखा गया है कि यह बड़ा सिंडिकेट पूरे गायघाट प्रखंड के शिक्षा विभाग को संचालित कर रहा है। जिसमें जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं स्थानीय शिक्षा माफियाओं की मिली भगत है। अनुरोध किया गया है कि पूरे प्रकरण के जांच स्वयं या किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाय। आवेदन में प्रभात किरण ने कई संदर्भों का जिक्र किया है। उन्होंने आवेदन में 6 बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की है।












