Advertisement

मुजफ्फरपुर: केंद्र सरकार के खिलाफ अभी बन्दरा में जदयू ने निकाला मशाल जुलूस

-केंद्र सरकार के खिलाफ जदयू ने निकाला मशाल जुलूस

मुजफ्फरपुर/दीपक कुमार तिवारी।

जनता दल यू द्वारा जातीय जनगणना के विरुद्ध भाजपा की साजिश के पोल खोल अभियान के तहत बंदरा में प्रखण्ड मुख्यालय तक मशाल जुलूस निकाला गया।इस दौरान नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार तथा भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बार बार हलफनामा बदलकर जनगणना के खिलाफ साजिश में बेनकाब हो चुकी है।


जिला महासचिव जय प्रकाश यादव ने कहा कि देश के पिछड़े दलित और शोषित वर्ग के लिए जनगणना कर उनके विकास के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा देख कर भाजपा और संघ परिवार के लोग घबडा गए हैं।2024 के चुनाव में इनका सफाया तय है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, पूर्व उप प्रमुख दिनेश राय, जिला महासचिव राम नरेश साह, कपिलदेव सिंह, राकेश राय, बबलू यादव, धनंजय भारती, सुमन पटेल, कैलाश दास, शंभू सिंह, अखिलेश ठाकुर, धर्मेंद्र सहनी, रंजीत चौधरी, श्याम नंदन राय, मो सोहैल आदि भी थे।