-कल से शुरू होगी शिक्षक अभ्यार्थियों के दस्तावेज की जांच
सम्वाददाता। पटना।
पिछले महीने हुई बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों के दस्तावेज की जांच कल से होगी।
इसके लिए अभ्यार्थियों को अपने गृह जिला में निर्धारित केंद्र पर जाकर उन दस्तावेजों की मूल प्रति को दिखाना है, जिनका उल्लेख उन्होने परीक्षा प्रपत्र भरने में किया है।
शेखपुरा में जांच का यह काम 4 सितंबर से डीआरसीसी पर होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की व्यवस्था की है। जांच में अभ्यार्थियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए कई काउंटर बनाए गए हैं।
जनसंपर्क पदाधिकारी सौरभ कुमार भारती ने बताया सत्यापन के लिए 8 पदाधिकारी तथा 10 डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रतिनियुक्त किए गए हैं। सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया दस्तावेजों का सत्यापन नौवीं, दसवीं तथा ग्यारहवीं, बारहवीं के लिए परीक्षा देने वाले शिक्षक अभ्यार्थियों की होनी है।
जिला में नौवीं, दसवीं के लिए 568 तथा ग्यारहवीं, बारहवीं के लिए 288 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी है। आयोग ने सत्यापन के लिए विषयवार तिथि निर्धारित की है।











