Advertisement

बन्दरा : पंचायतों से पारित आवास योजना के जरूरतमंदों की सूची की बीडीओ ने शुरू की जांच

-पंचायतों से पारित आवास योजना के जरूरतमंदों की सूची की बीडीओ ने शुरू की जांच

बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आवास योजना के लिए लाभान्वित करने को लेकर जरूरतमंदों की सूची भेजी गई है। जिसका प्रखंड विकास अधिकारी के द्वारा स्वयं रैंडम जांच किया जा रहा है। बन्दरा की बीडीओ आमना वशी ने बताया कि पंचायत से आम सभा से पारित आवास योजना के लाभांश दिलाने के लिए जरूरतमंदों की जो सूची उपलब्ध कराई गई है। उसमें कितनी सत्यता एवं कितनी पात्रता है। इसकी वे अपने स्तर से सत्यापन कर रहे हैं।

इसके बाद ही आवास योजना का लाभांश दिलाने के लिए करवाई की जाएगी। बताया जाता है कि प्रखंड के विभिन्न पंचायत में ग्राम सभा के बाद आवास योजना को लेकर जो सूची सौंप गई है। उसमें जनप्रतिनिधियों के स्तर से कई तरह की गड़बड़ियों की आशंका जताई गई है। कई तरह की शिकायत भी लोगों के द्वारा सामने आ रहे थे। लिहाजा बीडीओ ने खुद के स्तर से इसका सत्यापन शुरू कर दिया है। बीडीओ ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में वे अपने स्तर से सूची में नामित लोगों का सत्यापन करेंगे।इसकी शुरुआत कर दी गयी है।