Advertisement

मुजफ्फरपुर: स्थानीय शिकायत समिति तथा आंतरिक शिकायत समिति के सदस्यों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरपुर ।सम्वाददाता।

कार्यालय पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के तहत स्थानीय शिकायत समिति तथा आंतरिक शिकायत समिति के सदस्यों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला सभागार में किया। आई.सी.डी.एस. मुजफ्फरपुर के द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रमंडल अन्तर्गत सभी जिलों में गठित स्थानीय समिति के सदस्यों एवं जिला पदाधिकारी के कार्यालय में गठित आंतरिक समिति की सदस्यों को कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतितोष) अधिनियम 2013 पौष विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यशाला में अपने संबोधन में कहा की कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण एवं प्रतिषेध के लिए प्रत्येक कार्यालय में आंतरिक समिति बनायी गयी है, जो मामले प्रकाश में आने पर कार्रवाई की अनुशंसा करती है।

 

उन्होंने कहा की सभी वैसे व्यक्तियों को चिन्हित करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा की यौन उत्पीड़न के कई पहलु होते हैं। मन वचन और सोच से भी उत्पीड़न के मामले प्रकाश में आते रहे है, उन सभी कृत्यों पर प्रतिषेध और उसके विरूद्ध कार्रवाई करने की जरूरत है, जिससे महिलाओं की अस्मिता और गरिमा खतरे में आता है। सभी कार्यालयों में जहां 10 से अधिक सदस्य है, जिला आंतरिक समिति का गठन किया गया है। जहां गठन नहीं किया गया है, वहां अविलम्ब गठन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आयोजन समिति को इस तरह के कार्यक्रम और कार्यशाला का आयोजन कराने के लिए बधाई और धन्यवाद दिया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को बारीकी से प्रशिक्षण देने तथा इसके वारिकियों को समझकर फायदा उठाने का निदेश दिया। कार्यशाला में श्रीमती गुंजन बिहारी, एक्सपर्ट, सौम्या भौमिक अधिवक्ता, डाॅ॰ महालक्षमी कुमारी सिंह प्रबंधक, संचार एवं प्रलेखन, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, श्रीमती रश्मि रंजन, प्रबंधक, क्षमतावर्धन, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना आदि उपस्थित थें। डी.पी.ओ., आई.सी.डी.एस. श्रीमती चांदनी सिंह ने कार्यशाला की विषय-प्रवेश के साथ सभी लोंगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।