-गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल,सावन की बारिश में गिरा नूनफ़ारा पंचायत सरकार भवन का चहारदीवारी
बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के नूनफ़ारा पंचायत सरकार भवन का चहारदीवारी सावन की पहली झमाझम बारिश के दौरान गिर गया। ग्रामीणों का बताना है कि यह निर्माण कार्य अभी हाल में ही कराई गई थी। कार्यस्थल पर करीब 16लाख रुपये की राशि से पंचायत सरकार भवन के बाउंड्री एवं जीर्णोद्धार कार्य का बोर्ड भी लगा है।

गुणवत्ताहीन कार्य की वजह से पहली बरसात में ही इसके गिरने का आरोप ग्रामीणों के द्वारा लगाया जा रहा है, हालांकि इस संबंध में पंचायत के मुखिया रंगीला देवी के पति सुरेश राम ने गुरुवार को बताया कि 15वीं वित्त योजना की राशि से चालू वित्तीय वर्ष में ही इसे बनाया जा रहा है। अभी यह निर्माण काम पूर्ण भी नहीं हुआ है।उन्होंने बताया कि लगातार बरसात की वजह से किनारे का मिट्टी बह गया है।दीवार के ऊपर घेराबंदी के लिए कंटीली तारों का वजन भी था। जिस वजह से तकरीबन 100 फीट में यह दीवार गिर गया है। चूंकि निर्माण कार्य अभी अपूर्ण है,इसलिए छतिग्रस्त दीवार को पुनः बनवाया जाएगा।












