-बन्दरा में आशा कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण एवं ओपीडी सेवा रोका, मरीजों पुर्जा काटने में अवैध वसूली पर जताया विरोध
दीपक।बन्दरा।
बन्दरा पीएचसी में आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलिटेटरों ने साप्ताहिक टीकाकरण अभियान को बाधित कर दिया। केंद्रों पर टीकाकरण के लिए जाने वाली वैक्सीन उठाव करने से रोक दिया। ओपीडी सेवा बाधित रखी।दिन-रात धरना पर बैठी रही।सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। हड़तालियों ने बताया कि 2रुपये के बदले 20 रुपया प्रति पुर्जा काउंटर पर मरीजों से अवैध रूप से वसूल किया जा रहा था।जिसका उनलोगों ने विरोध जताया है।इस मामले पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि हड़तालियों के कारण प्रखण्ड के 20 केन्दों पर साप्ताहिक टीकाकरण बाधित रहा।करीबन 300-400 बच्चों के टीकाकरण बाधीत रहे।वहीं ओपीडी में करीबन 300 मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा।पुर्जा काटने में अवैध रुपया वसूली मामले में सबूत के साथ शिकायत करने पर कार्यवाई होगी।

आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे लोग 10हज़ार नियत मासिक मानदेय देने,आशा को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।
इस दौरान प्रखण्ड अध्यक्ष शिला कुमारी,मंजू कुमारी,रानी कुमारी,बबिता कुमारी,ललिता देवी आदि ने बताया कि मांगों के पूरा होने तक उनलोगों का अनिश्चतकालीन हड़ताल जारी रहेगा।














