Advertisement

Breaking: बन्दरा में मुखिया ने वार्ड सदस्यों पर लगाया कमीशनखोरी एवं विकास कार्य में बाधा उतपन्न करने का आरोप, बीडीओ को आवेदन देकर कार्यवाई की मांग

-मुखिया ने वार्ड सदस्यों पर लगाया कमीशनखोरी एवं विकास कार्य में बाधा उतपन्न करने का आरोप, बीडीओ को आवेदन देकर कार्यवाई की मांग

बंदरा।दीपक।

प्रखंड के सुंदरपुर रतवारा पंचायत के मुखिया रेखा देवी ने बन्दरा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं स्थानीय पंचायत सचिव को आवेदन देकर ग्रामीण विकास कार्यों में उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों के द्वारा कमीशन खोरी से प्रेरित होकर विकास कार्यों का विरोध किए जाने तथा स्थानीय गुटबंदी कर कमीशन खोरी का षड्यंत्र रचने के मामले की शिकायत की है। दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 की विकास योजनाओं की सूची संलग्न करते हुए विगत 8 महीनों से थप विकास कार्यों का जिक्र किया गया है। जिसमें लगातार कमीशन की मांग किए जाने, स्थानीय राजनीति के कारण विकास कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने, कमीशन की मांग किए जाने आदि की शिकायत की गई है।

आवेदन में सात बिंदुओं का जिक्र करते हुए मामले में उपरोक्त तथ्यों की जांच करते हुए तथा इस आलोक में पंचायत में विकास योजनाओं को सुनिश्चित कराने की मांग की गई है। आवेदन की प्रतिलिपि जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भी प्रेषित की गई है। इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वसी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।