चंपारण की खबर::
-ट्रक की ठोकर,दो सगी बहनों की घटना स्थल पर हो गई मौत
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिले के मेहसी थाना क्षेत्र स्थित महेन्द्र चौक के निकट राजमार्ग 28 पर ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार दो सगी बहनों की मौत घटना स्थल पर ही गई। घटना सोमवार को लगभग दो बजे दिन की बताई जाती है। ट्रक को स्थानिय लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना अध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मृतक थाना क्षेत्र के कोठिया हरिराम पंचायत के अमवा गावं निवासी नरेश ठाकुर की पुत्री बताई जाती है। एक का नाम गुंजा कुमारी 22 वर्ष और दूसरी का नाम प्रतिमा कुमारी 18 वर्ष है।गुंजा कुमारी स्नातक की छात्रा थी जो मुजफ्फपुर में पड़ती थी वही प्रतिमा कुमारी दसवीं की छात्रा थी।
मृतिका छे बहन दो भाई है,जिसमे तीन बड़ी बहन की शादी हो चुकी है प्रतिमा व गुंजा चौथी एवम पांचवी बहन थी।पिता नरेश ठाकुर बाहर में ठीकेदारी करता है।
लगभग एक बजे दोनो बहन अपनी स्कूटी नंबर बी आर 06 सी एक 4872 से के ,वाइ ,सी कराने के लिए मेहसी स्टेट बैंक तरफ आरही थी।महेन्द्र चौक पर एनएच पर रोड क्रॉस कर मेहसी की ओर आने वाली लेन में स्कूटी लेकर बढ़ी तभी उसका स्कूटी अनियंत्रित हो गयी।

स्कूटी से मेहसी की ओर आरहे एक बाइक में ठोकर मारा जिसके कारण स्कूटी अदन्तुलित होगयी स्कूटी सवार दोनो बहन रोड पर गिर गयी बाइक सवार दूसरी ओर रॉड से अलग गिरा इसी बीच पीछे से आरही कैनटेनर के ने रोड पर गिरी दोनों बहन को रौंद दिया जिसमें एक बहन प्रतिमा कुमारी और गुंजा कुमारी को घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मेहसी स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां चिकित्सक ने उसे दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों युवती के शव को अपने कब्ज़ा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।
















