चंपारण की खबर::
-कोषागार कार्यालय में पेंशन धारियों की सुविधा का रखें ध्यान: डीएम
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आज जिला कोषागार कार्यालय मोतिहारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पेंशनधारियों के सुविधा के लिए वॉशरूम, बैठने की व्यवस्था को उन्होंने स्वयं देखा। कोषागार प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों को बेहतर प्रशिक्षण देने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

स्टांप की अद्यतन स्थिति, आवंटन पर नियंत्रण के लिए वरीय कोषागार पदाधिकारी से उन्होंने आवश्यक जानकारी हासिल की । मौके पर सहायक समाहर्ता, वरीय कोषागार पदाधिकारी सहित संबंधित कर्मी गण उपस्थित थे ।












