– राज्यस्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत बन्दरा में भी हड़ताल पर बैठीं आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलिटेटर
– मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी
आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलिटेटरों की राज्यस्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा पीएचसी में भी आशा कार्यकर्त्ता एवं फैसिलिटेटर हड़ताल पर बैठ गई। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मासिक मानदेय देने,10हज़ार नियत मासिक मानदेय देने,आशा को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करने आदि की मांग की।
इस दौरान प्रखण्ड अध्यक्ष शिला कुमारी,सचिव निभा कुमारी,मंजू कुमारी,रानी कुमारी,बबिता कुमारी,ललिता देवी आदि भी सक्रिय रूप से शामिल थी।













