-जनकपुरधाम के मेयर ने किया सड़क का निरीक्षण।
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
बुधवार की सुवह जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने जनकपुर जटही सिक्सलेन सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सिक्स लेन के किनारे जल जलाव देखकर दुखी हुए। उन्होंने बार्ड 12के वार्डाध्यक्ष महेन्द्र साह को कहा कि पानी के जल जमाव को थोड़े प्रयास से रोका जा सकता है।जव नाला बना हुआ है तो पानी को उसी में जाना चाहिए।

उन्होंने बार्डाध्यक्ष से मजदूर रखकरपानी को नाली में गिराने का आग्रह किए।उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के गंगुली पुल के सीमा तक सड़क पर जल जमाव को दूर किया जायेगा। वहीं सिक्स लेन में बने डिभाइडर को सफाई कर फूल तथा वृक्ष लगाए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सभी बार्ड में जल जमाव से निजात के लिए स्थानीय बार्डाध्यक्ष मिलकर बात -चीत की जाएगी।












