चंपारण की खबर::
-अभिजीत बने जाप (लोक) के प्रदेश प्रधान महासचिव
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जन अधिकार पार्टी (लोक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने पूर्वी चंपारण से ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह को जन अधिकार पार्टी (लोक) का प्रदेश का प्रधान महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। नवनयुक्त प्रदेश प्रधानमहासचिव अभिजीत सिंह ने कहा कि पार्टी ने हमें जो जिमेवारी दी है उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करूंगा। साथ ही पार्टी के विचारों को जन -जन तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूत करूंगा।

इधर जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव यादव के निर्देश पर जन अधिकार पार्टी (लोक) पूर्वी चंपारण इकाई के सभी प्रकोष्ठों का पुनर्गठन किया गया। साथ ही वरीय पदाधिकारियों को अन्य महत्वपूर्ण जिमेवारी दी गयी।
जाप नेता आकाश कुमार सिंह ने कहा कि अभिजीत सिंह को प्रदेश का प्रधान महासचिव बनाये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद दिया है। कहा कि श्री सिंह जाप के एक मजबूत अंग हैं। इनके प्रदेश महासचिव होने के बाद पार्टी और मजबूती से कार्य करेगी।












