चंपारण की खबर::
-सरकार के शिक्षक भर्ती नीति के खिलाफ डीवाईएफआई ने निकाला प्रतिवाद मार्च
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
बिहार सरकार के शिक्षा सचिव केके पाठक के द्वारा शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति को समाप्त कर दूसरे स्टेट के अभ्यर्थियों को शामिल होने की दी गई छूट पर आपत्ति दर्ज करते हुए शिक्षक भर्ती नीति के खिलाफ भारत की जनवादी नौजवान सभा ने आज प्रतिवाद मार्च निकाला। कार्यक्रम की शुरूआत अपनी मांगों के समर्थन में नौजवानों ने नारा लगाते हुए चांदमारी चौक से किया। मार्च कार्यक्रम का नेतृत्व नौजवान सभा के सदस्य सह जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र, जिला मंत्री संतोष कुमार एवं संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार कर रहे थे।

तत्पश्चात समापन बलुआ गोलंबर स्थित पार्क के समीप हुआ। जहां मार्च सभा को सम्बोधित करते हुए सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बेरोजगारी के निदान के लिए रोजगार का सृजन रोजगार परक शिक्षा एवं डोमिसाइल नीति को यथावत रखने की मांग राज्य सरकार से की। साथ ही अविलंब शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग भी उठाई। सभा को जिला मंत्री संतोष कुमार, मुकेश कुमार, दिलीप कुशवाहा, संजय कुमार संतलाल सहनी, रतन कुमार, प्रसिद्ध द्विवेदी, रविरंजन चौरसिया, मोहम्मद जमालुद्दीन, निजामुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।












