Advertisement

कटरा : कटाई में अंबेडकर परिचर्चा आयोजित

-कटरा के कटाई में अंबेडकर परिचर्चा आयोजित

कटरा।सम्वाददाता।

प्रखंड के कटाई पंचायत में राजद पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद निराले के अध्यक्षता में डॉ अम्बेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अम्बेडकर परिचर्चा में राजद प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद आलम, प्रखंड सचिव मोहम्मद मंसूर आलम, प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य अमरेश राय,नागमनी राम, लाल बाबु साह,अरुण साह,मनीभूषण सिंह एवं प्रमुख साथी गण शामिल हुए।


राजद प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव ने कहा भाजपा बाबा साहब का संविधान खत्म करना चाहता है।यह मंसूबा जो पाले हुए हैं वो कभी नहीं होने वाला हैl भाजपा गरीबी को खत्म नहीं करना चाहती वह तो गरीबों को ही खत्म करने में लगी हैl 2024 में इसका हिसाब जनता ब्याज सहित वसूल करेगी।