कुढ़नी।संवाददाता
प्रखंड के रघुनाथपुर मधुबन पंचायत वार्ड नं0 02 में मुख्यमंत्री सोलर लाईट योजना का शुभारंभ जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुढ़नी मुखिया कुढ़नी, पंचायत सचिव तथा ग्रामीणों के बीच सोलर लाईट लगाया गया । गौरतलब है कि ब्रेडा अधिकृत ऐजेंसी श्री सावित्र द्वारा सोलर लाईट लगाया जा रहा है। आज 60 पंचायतों में लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्देशानुसार मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना के तहत सभी पंचायतों में सोलर लाइट लगाया जाना है।

सात निश्चय योजना पार्ट 2 के तहत सभी वार्ड में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाना है जिससे न सिर्फ गांव में पर्याप्त विद्युत उपलब्ध होगा साथ ही साथ बिजली की भी बचत होगी। सभी पंचायतों को निदेश दिया गया है कि इस योजना से वार्ड/पंचायत को आच्छादित करे। सोलर लाइट में उपयोग की जाने वाली सभी लाइटें हाईटेक होगी जिसमें फोटो सेल सेंसर लगा होगा। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री नवीन कुमार मुखिया साधना झा, कलिकांत झा,अरुण कुमार उपस्थित थे।












