Advertisement

10 से विधानसभा का घेराव करेंगे बिहार के नियोजित शिक्षक

चंपारण की खबर::
-10 से विधानसभा का घेराव करेंगे बिहार के नियोजित शिक्षक

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

स्थानीय गांधी संग्रहालय में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक बैठक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। बताया कि
अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 में संशोधन कर सभी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी में समायोजन करने की मांग को लेकर जारी शिक्षक आन्दोलन और तेज होगी। अब आगामी दस जुलाई से पूरे बिहार के नियोजित शिक्षक विधानसभा का घेराव करेंगे। जिलाध्यक्ष श्रीराय ने कहा कि नई अध्यापक नियमावली बिहार की मुख्यधारा शिक्षा को बर्बाद करने के उद्देश्य लाई गई है। इस नियमावली लागू होने के बाद एक ही विद्यालय में तीन तरह के शिक्षक शिक्षण कार्य करेंगे। जिससे विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो जाएगी। जिसका दुष्प्रभाव राज्य के गरीब बच्चों के शिक्षा पर पड़ेगा।उन्होंने कहा कि आगामी 10 जुलाई से प्रदेश के आह्वान पर लाखो शिक्षक पटना की धरती पर डेरा डालो, घेरा डालो कार्यक्रम के अंतर्गत अपने अपने क्षेत्रों के विधायक आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने जिले के तमाम शिक्षकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


जिला वरीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने पर तुली है। सक्षम पदाधिकारी के अतिरिक्त लिपिक, डाटा आपरेटर तथा अन्य कर्मियों से सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण कराने का सरकारी फरमान शिक्षकों को अपमानित करने की सोची समझी साजिश है। जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह एवं प्रधान सचिव उपेंद्र दुबे ने कहा की सरकार हमारी बात नही मानी तो आगामी विधानसभा चुनाव में सूबे की सरकार को कुर्सी से बेदखल कर देगी। मौके पर मुकेश कुमार, कृष्णा कुमार सिंह, शिवेंद्र कुमार, शुभम कुमार, ब्रजकिशोर प्रसाद यादव, विष्णु कुमार प्रभाकर, अरुण कुमार मिश्रा, आलोकचंद्र प्रियदर्शी, सोनालाल प्रसाद, मालिक पासवान, सुरेश प्रसाद, प्रमोद प्रसाद कुशवाहा, राकेश चौरसिया, राजमंगल प्रसाद यादव, अमोद कुमार सिंह, जयंत कुमार आर्य, रंजन कुमार समेत अन्य मौजूद थे।