-बन्दरा में अधिकारियों को नहीं पता है अद्यतन स्थिति
मुजफ्फरपुर।दीपक कुुमार तिवारी।
जिले के बन्दरा प्रखंड में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनने की क्या स्थिति है। इस बात की जानकारी अधिकारियों को नहीं है। इस संबंध में प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रोहन रंजन से बातचीत की।बुधवार की दोपहर बाद उन्होंने अद्यतन स्थिति की जानकारी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वे तत्काल प्रभार में है, इसलिए कुछ बताना संभव नहीं है। बंदरा पीएचसी से यह निर्माण कार्य चल रहे हैं।

अद्यतन स्थिति वही से पता हो सकता है। वही इस संबंध में एक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद अहमद ने भी इसकी जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि लगातार जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कितने निर्गत हुए हैं और कितने पेंडिंग है। यह जानकारी उन्हें नहीं है। पता करना होगा।











