Advertisement

स्पॉट : बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर एडीएम ने की समीक्षा बैठक,गायब पदाधिकारियों पर स्पष्टीकरण की कार्यवाई

-बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर एडीएम ने की समीक्षा बैठक,गायब पदाधिकारियों पर स्पष्टीकरण की कार्यवाई

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

जिले के बन्दरा प्रखंड मुख्यालय सभागार में वरीय उप समाहर्ता जुली कुमारी ने प्रखंड के अधिकारियों के साथ बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बन्दरा प्रखंड क्षेत्र की बाढ़ के दौरान होने वाली संभावित छती तथा इस दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर संभावित तैयारियों के संदर्भ में बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न 26 बिंदुओं पर समीक्षा की गई तथा अद्यतन जानकारी ली गई।

बैठक के बाद उन्होंने बताया कि बन्दरा प्रखंड बूढ़ी गंडक नदी तथा बागमती नदी के बाढ़ से प्रभावित होता है। अति प्रभावित एवं संभावित पंचायतों के संदर्भ में जानकारी को लेकर स्थिति की समीक्षा की गई। अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर सीडीपीओ को तथा अन्य गतिविधियों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीओ को आपदा के दौरान आने वाले कार्यों को लेकर निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को लेकर चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है,हालांकि इस दौरान बांधों पर बिजली आपूर्ति को लेकर आने वाली दिक्कतों के संदर्भों पर भी चर्चा हुई,लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं थे।गंडक प्रोजेक्ट के जेई एवं आपूर्ति विभाग के एमओ भी बैठक से अनुपस्थित रहे। इसको लेकर स्पष्टीकरण की कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान सीओ सह प्रभारी बीडीओ रोहन रंजन, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद अहमद, सीडीपीओ एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।