-मनरेगा मजदूरी के दौरान काम रोकने तथा 25हज़ार रुपये रंगदारी मांगने की शिकायत
बन्दरा। दीपक।
तेपरी निवासी विक्रम कुमार एवं विपुल कुमार ने हत्था ओपी को आवेदन देकर रंगदारी मांगने की शिकायत की है। आवेदन में कहा गया है कि वे दोनों मनरेगा में मजदूर हैं और वे लोग तेपरी हाई स्कूल में मनरेगा की मजदूरी कर रहे थे।

इसी दौरान संतोष लाल पासवान उनसे रंगदारी के रूप में 25हज़ार रुपया मांगने लगा अथवा काम नहीं करने की धमकी देने लगा। इस दौरान विरोध करने पर बर्बाद कर देने की धमकी दी। उनके साथ मारपीट तथा गाली गलौज की गई तथा उनसे लॉकेट आदि छीन लिया गया। आवेदन में नामजद से पूर्व से भी विवाद चलने की बात कही गई है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। हत्था ओपी अध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।











