-BJP की ऐसी हालत ? भाजपा के बड़े नेताओं का भी ‘भाषण’ सुनने को कार्यकर्ता तैयार नहीं ! खाली कुर्सी से अपनी बात कहने को मजबूर हैं ‘नेता’
सम्वाददाता। पटना।
भाजपा नेताओं का भाषण सुनने को उनके कार्यकर्ता ही तैयार नहीं. पार्टी की तरफ से लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा आयोजित की जा रही, लेकिन वहां आम पब्लिक की बात छोड़िए पार्टी के मुट्ठी भर कार्यकर्ता ही पहुंच रहे. भाजपा नेताओं से मंच भर जा रहा, सामने लगी अधिकांश कुर्सियां खाली रह जा रही हैं. नेता खाली कुर्सी से ही बात कर अपना कोरम पूरा कर ले रहे. यह तस्वीर सारण की है जहां बीजेपी की जनसभा में नेताओं के भाषण के दौरान अधिकांश खाली दिखीं।

दरअसल,बीजेपी की तरफ से आज छपरा में जनसभा का आयोजन किया गया था. पीएम मोदी के नौ साल बेमिसाल के तहत भाजपा ने यह कार्यक्रम किया था. लेकिन बीजेपी की जनसभा के दौरान भीड़ मैनेजमेंट की हवा निकल गई। पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के भाषण के दौरान हॉल में भीड़ नदारद रही। मुट्ठी भर कार्यकर्ता जिनकी संंख्या 50-100 के बीच होगी वही मौजूद रहे. हॉल की अधिकांश कुर्सियां कार्यकर्ता या आम लोगों के इंतजार में खाली रह गई।
खाली कुर्सी को भाषण सुना लौट गए भाजपा नेता
बताया जाता है कि बीजेपी की यह जनसभा दोपहर 2 बजे ही शुरू होने वाली थी. लेकिन नेता काफी देर से पहुंचे. जिस वजह से अधिकांश कार्यकर्ता बैठक से जा चुके थे. नेता आए..मंच पर बैठे इसके बाद तारकिशोर प्रसाद,शाहनवाज हुसैन व अन्य नेता खाली कुर्सियों को अपनी बात सुनाकर वापस लौट गए।











