Advertisement

स्पॉट: बन्दरा अंचल कार्यालय की किवाड़ पर थूकते हैं लोग!

-बन्दरा अंचल कार्यालय की किवाड़ पर थूकते हैं लोग!

बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।

सरकार की लगातार सख्ती के बावजूद स्वच्छता अभियान गति नहीं पकड़ रही। सिस्टम कितनी लापरवाही या गंभीर है। इस बात की बानगी देखिए। बंदरा अंचल मुख्यालय की यह तस्वीर है। यहां कार्यालय कक्ष की भीतरी किवाड़ पर स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि यहां पान या गुटखा खाकर थूकना मना है। पकड़े जाने पर दंड के भागी होंगे। और ठीक उसके नीचे पान और गुटखा खाकर सरेआम थूककर गंदगी फैलाई गई है। ताज्जुब की बात यह है कि इसके बगल में अंचल गार्ड की भी ड्यूटी लगी होती है।बगल सीढ़ी से ऊपरी मंजिल पर सीओ भी अपने कक्ष आते-जाते हैं।

अंचल सूत्रों का बताना है कि यदि औचक जांच की जाए तो कार्यालय कक्ष में कार्यरत कई कर्मी भी कई बार गुटका-पान चबाते हुए मिल जाएंगे।वहीं बाहर से अंचल कार्यालय आने-जाने वाले लोग भी अक्सर गुटखा-पान चबाते हुए एंट्री मारते दिखते हैं। ऐसे में अधिकारी-कर्मचारी और आम लोग सरकार के निर्देश के प्रति कितने गंभीर हैं।इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। इस संदर्भ में बंदरा अंचल के अधिकारी रोहन रंजन ने कहा कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।