-कटरा : राजद की बैठक में हुई कमिटी विस्तार
सम्वाददाता। मुजफ्फरपुर।
जिले के औराई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटरा प्रखंड अंतर्गत बर्री पंचायत के रेडक्रॉस स्थान में पंचायत स्तरीय कार्यकारिणी सदस्य एवं बूथ स्तरीय कमिटी विस्तार हेतु एक बैठक आयोजित की गई।

राजद पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार साह की अध्यक्षता एवं राजद प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में सभी कमिटी का विस्तार किया गयाl इस कमिटी विस्तार में मुख्य रूप राजद के वरिष्ठ नेता धनेशर राय, राजद प्रखंड महासचिव नीरज कुमार मंडल , प्रखंड महासचिव मोहम्मद शाहिद ,रजनीश राम,दिलमोहन राय, मुलायम यादव, शंभू कुमार,राकेश कुमार,दीनानाथ कुमार,साजन शर्मा ,संतोष कुमार एवं राजद के सम्मानित साथी शामिल हुए।












