-बीडीओ के स्थानांतरण के मुद्दे पर बन्दरा में गर्माहट जारी,मुखियों के बाद अब समर्थन में आये प्रखण्ड के पंसस
दीपक कुमार तिवारी। मुजफ्फरपुर।
जिले के बन्दरा प्रखंड में वर्तमान बीडीओ प्रशांत कुमार के स्थानांतरण के मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के खिलाफ प्रखंड मुखिया संघ ने अघोषित रूप से मोर्चा खोला। लिहाजा बंदरा प्रखंड क्षेत्र की राजनीतिक में अचानक गर्माहट आ गई। इस प्रकरण में प्रखण्ड के मुखियों ने एकजुटता के साथ इसका मुखर विरोध जताया।

पिछले दिनों एक आवश्यक बैठक के बाद सर्व सम्मत आवेदन ग्रामीण विकास मंत्री को देकर वर्तमान बीडीओ का स्थानांतरण रोकने की मांग की है। अब मुखिया संघ के मांगों के समर्थन में प्रखण्ड के पंचायत समिति सदस्यों ने भी एकजुटता दिखाई है तथा बीडीओ का स्थानांतरण रोकने की मांग की है।शुक्रवार को इस पत्र की प्रति सामने आई है। मामले में उपप्रमुख उमेश राय ने ‘A2Zन्यूज़live’से बातचीत में कहा कि अच्छे अफसर का विरोध गैरउचित है। इससे क्षेत्र के विकास कार्यों में बाधा उतपन्न हो रही है। हर बात में राजनीतिक नहीं होनी चाहिए।

प्रखण्ड के 17 में 13 पंसस ने लिखा मंत्री को आवेदन,बीडीओ का स्थानांतरण नहीं करने की मांग:
प्रखंड उपप्रमुख उमेश राय के लेटर पैड पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री को लिखे गए आवेदन पत्र में बन्दरा प्रखंड अंतर्गत वर्तमान में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्थानांतरण नहीं करने की मांग की गई है। संदर्भित पत्र में लिखा गया है कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बन्दरा प्रखंड है।यहां वर्तमान में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी बहुत ही अच्छे हैं। कार्यों के प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं एवं जनता में परस्पर रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनकर उचित निराकरण करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। इनके अब तक के कार्यकाल में प्रखंड अंतर्गत क्षेत्रों में विकास का कार्य सुदृढ़ रूप से पूर्ण हुआ है एवं वर्तमान में विकास का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। इनका बन्दरा प्रखंड में मात्र 2 वर्षों का कार्यकाल ही पूर्ण हुआ है। अब तक का कार्यकाल बहुत ही कुशलता पूर्वक एवं सराहनीय रहा है।प्रखंड अंतर्गत कुल 12 पंचायतों में सुचारू रूप से विकास का कार्य निरंतर चलते रहने के लिए इनका प्रखंड में रहना अति आवश्यक है। इस संदर्भ में वर्तमान पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसी प्रखंड में पदस्थापित रखने की मांग की गई है। प्रखंड उपप्रमुख उमेश राय के नेतृत्व में दिए गए आवेदन पर निर्मला देवी,नशिमा खातून,संतोष कुमार,जयमंगल रजक,मीणा देवी,सुनील पंडित,रेखा देवी,रिंकी देवी,सैयद शहजादी फ़ातिमा,बेबी देवी,सुनील कुमार राम,शिवनारायण पासवान सहित प्रखण्ड के कुल 17 पंसस में 13 पंचायत समिति सदस्यों के हस्ताक्षर एवं मोहर शामिल हैं। पत्र में प्रखण्ड प्रमुख सोनी चौधरी एवं अन्य 3 पंसस के हस्ताक्षर नहीं है।लिहाजा प्रखण्ड के पंसस के बीच आतंरिक गुटबाजी का एहसास भी होने लगा है।

प्रभात किरण ने दिखाई नरमी,बोले:ट्रान्सफर पोस्टिंग सरकार का काम और सतत प्रक्रिया:
वहीं पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के पुत्र युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात किरण ने कल बन्दरा प्रखण्ड में एक कार्यक्रम के दौरान नरमी दिखाए हुए कहा था कि ट्रान्सफर-पोस्टिंग सरकार की एक सतत प्रक्रिया है। अफसर आते-जाते रहते हैं।












