Advertisement

अभियंताओं की टीम ने किया अन्तरप्रखण्ड क्षेत्र की मुख्य सड़क का सर्वे

-अभियंताओं की टीम ने किया अन्तरप्रखण्ड क्षेत्र की मुख्य सड़क का सर्वे

दीपक। बन्दरा।

गायघाट विधायक निरंजन राय के पहल पर पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भुपेंद्र राय, कनीय अभियंता अंजीत कुमार ने पिलखी पुल से सैदपुर हाट एवं सैदपुर हाट से लोहरखा होते हुए हनुमान नगर NH -57 तक जाने वाली सड़क एवं गायघाट चौक मकरन्दपुर से खजुरी घाट होते हुए बन्दरा फुदेना चौक तक की सड़क का शनिवार को सर्वे किया।टीम के सदस्यों ने बताया कि यह ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क है। जिसे पथ निर्माण विभाग में टेक ओवर करने के लिए सर्वे किया जा रहा है।विधायक निरंजन राय ने बताया की दोनों सड़क बंदरा , गायघाट एवं पड़ोसी कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पुसा का लाइफ लाइन है ।

पथ निर्माण विभाग में इसका अधिग्रहण होने से लगातार मेंटेनेंस होता रहेगा एवं रोड का चोड़ीकरण भी हो जाएगा । उन्होने इस लंबित मांग के पुरा करने के लिए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आभार जताया।उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उनके विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य प्रमुखता के आधार पर कराने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव , रामेश्वर कुशवाहा, बबलू कुमार आदि भी थे।