Advertisement

बन्दरा प्रखण्ड मनरेगा कार्यालय में रहा तालाबंदी,गायब दिखे कर्मी-अधिकारी

-बन्दरा प्रखण्ड मनरेगा कार्यालय में रहा तालाबंदी,गायब दिखे कर्मी-अधिकारी

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखण्ड मुख्यालय में शनिवार को मनरेगा कार्यालय में तालाबंद रहे। न कोई अधिकारी दिख रहे थे न हीं कोई कर्मी उपलब्ध थे। जिससे लोगों में नाराजगी देखी गयी। इस मामले को लेकर आडजेडी विधायक निरंजन राय ने बताया कि शनिवार को कोई छुट्टी नहीं था। उन्हें भी अघोषित रूप से बन्दरा प्रखण्ड मनरेगा कार्यालय में दिन तालाबंद रहने तथा कर्मियों एवं अधिकारी के गायब रहने की शिकायत मिली है। यह घोर लापरवाही एवं मनमानी को दर्शाता है। इसके खिलाफ वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्यवाई कराई जाएगी।