चंपारण की खबर::
-सात माह की लक्ष्मी का अब कोलकाता में होगा पालन पोषण – डीएम और एसपी ने बच्ची को भावी माता पिता के गोद में सौंपा
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
मोतिहारी के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में पल बढ़ रही सात माह की लक्ष्मी को आज उसे भावी माता पिता का सानिध्य मिल गया। अब लक्ष्मी का पालन पोषण कोलकाता में होगा। इसके लिए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने आज बरियारपुर स्थित मोतिहारी के विशिष्ट दत्तक ग्रहण स्ंस्थान के तत्वाधान में एक बालिका लक्ष्मी कुमारी, उम्र-07 माह को कोलकाता निवासी उनके भावी माता-पिता को सौंप दिया और उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बताया कि
बालिका के भावी माता-पिता कोलकाता के निवासी हैं ।

पिता प्राईवेट स्कूल में शिक्षक एवं माता गृहिणी है।
संस्थान के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष का यह पांचवा बच्चा है, जिसे दत्तक ग्रहण के लिए सौंपा गया । वर्तमान में 0- 6 वर्ष के आयु वर्ग के अभी 10 शिशु विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मोतिहारी में आवासित हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने दत्तक ग्रहण संस्थान के संचालन एवं निबंधन संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि खोये हुए शिशु को उनके अपने-माता-पिता से मिलाने के लिए खोजबीन करने में पुलिस भी भरपूर मदद करेगी। मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक एवं अन्य कर्मीगण भी उपस्थित थे।












