-कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद को केंद्र सरकार ने बनाया CBI का नया डायरेक्टर
सम्वाददाता। दिल्ली।
कर्नाटक के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) प्रवीण सूद को भारत सरकार ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) का डायरेक्टर नियुक्त किया है. प्रवीण सूद का नाम सीबीआई डायरेक्टर की रेस में पहले से ही सबसे आगे चल रहा था.

शनिवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवीई चंद्रचूड़ और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सीबीआई निदेशक पद के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का चयन किया गया था. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया था, ‘समिति ने बैठक की और कैबिनेट की नियुक्ति समिति को तीन नाम भेज दिए, जिनमें से एक के नाम पर मुहर लगेगी.












