Advertisement

बिहारियों को अब तक धोखा देती रही है सरकारें : मुख्य प्रवक्ता

चंपारण की खबर::

-बिहारियों को अब तक धोखा देती रही है सरकारें : मुख्य प्रवक्ता

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

आज से जिले के सभी बारह विधानसभा क्षेत्रों में जन सुराज के नेता सघन जनसंपर्क अभियान शुरु करेंगे और लोगों को कांग्रेस, राजद,जद यू तथा भाजपा के द्वारा अब तक बिहारियों के साथ की गई धोखाधड़ी से अवगत करायेंगे । इसके लिए बारह जन सुराजी नेताओं की अलग- अलग टीम बनाई गई है। उक्त जानकारी मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि जन सुराज संकल्प यात्रा व अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर के निर्देश पर पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, छपरा और वैशाली में उक्त अभियान आज ग्यारह मई से एक साथ शुरू होगा। इस अभियान के तहत जन सुराजी नेता गांव- गांव जाकर जनता को जन सुराज संकल्प की जानकारी देंगे। साथ ही जनता को अब तक की बिहार व दिल्ली की सरकारों द्वारा कैसे ठगे गए हैं उसकी जानकारी देंगे।

ज्ञात हो कि आजादी के बाद से लेकर अभी तक पूर्ववर्ती सरकारों ने बिहार के विकास के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया। कोई उद्योग और कल कारखाने नहीं खोले गए और ना ही बन्द चीनी मिलों को चालू कराया गया। शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दी गई है और खेती- किसानी भी घाटे का कारोबार बना हुआ है। रोजगार के अभाव में रोज़ बिहार के नौजवान काम की तलाश में देश के दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस, राजद, जद यू ने बिहार को भरपूर धोखा दिया है तो भाजपा ने भी बिहार और बिहारियों को जात- पात और धर्म मजहब के नाम पर ठगने का काम किया है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर बिहारियों के साथ भेद -भाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नौ वर्षों के शासन में मोदी सरकार ने एक भी बड़ा उद्योग बिहार में नहीं स्थापित कराया। इन नेताओं ने बिहार को अपनी किस्मत पर छोड़ दिया है।
वहीं इस जन संपर्क अभियान की तैयारियों को लेकर जिला स्टेयरिंग कमिटी तथा जिला यूथ स्टेयरिंग कमिटी की संयुक्त बैठक जन सुराज कार्यालय में बीर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें महासचिव जयमंगल कुशवाहा, संयोजक आलोक शर्मा, प्रवक्ता डाक्टर मंजर नसीम, महेश बैठा, अनिल कुशवाहा, दुष्यंत सिंह, रामशरण यादव, कृष्ण कांत मिश्र, अवधेश गोपाल सिंह, श्याम सुंदर सिंह, मुन्ना सिंह, युवा जिलाध्यक्ष चन्दन सहनी, तारिक अनवर चंपारणी, अमिता निधि समेत बड़ी संख्या में जन सुराजी उपस्थित थे।‌ इस अभियान को जमीन पर अमलीजामा पहनाने के लिए मो असलम को रक्सौल, संजय कुमार ठाकुर को सुगौली, चन्दन सहनी को गोविंदगंज, आलोक शर्मा और रामशरण यादव को केसरिया, अनिल कुशवाहा को कल्याणपुर, दिलीप साह को नरकटिया, अमिता निधि को मोतिहारी, बीर प्रसाद महतो को चिरैया विधानसभा, तारिक अनवर को फेनहारा व पकड़ीदयाल प्रखण्ड, दुष्यंत कुमार सिंह को चकिया व पिपरा कोठी प्रखण्ड, जयमंगल कुशवाहा को ढाका विधानसभा, आलोक मिश्रा को मेहसी और तेतरिया प्रखण्डों का प्रभारी बनाया गया है।