Advertisement

छह माह की रोशनी की परवरिश आंध्रप्रदेश के गुटूर में होगी, दंपति ने लिया गोद

चंपारण की खबर::
-छह माह की रोशनी की परवरिश आंध्रप्रदेश के गुटूर में होगी, दंपति ने लिया गोद

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान मोतिहारी में रह रही बालिका रोशनी कुमारी (काल्पनिक नाम) की परवरिश अब आंध्रप्रदेश के गुंटूर में होगी। गुंटूर के एक दम्पत्ति ने 6 माह की रोशनी को गोद लिया है। जिसे जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आज अपने हाथों से बालिका को उसके भावी दत्तक ग्रहण माता-पिता को सौंपा। डीएम ने इस पुनीत कार्य के लिये भावी माता पिता की प्रशंसा करते हुए बालिका के बेहतर जीवनयापन के लिए शुभकामनाएं दी। बालिका को गोद लेने वाले पिता एक लैब टेक्नीशियन हैं।

जबकि माता एक शिक्षिका हैं। माता-पिता बालिका को प्राप्त कर बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में सीएआरए वेबसाइट पर दत्तक ग्रहण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 4 साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद उनका नम्बर आया है।
वर्तमान में दत्तक ग्रहण संस्थान, मोतिहारी में 0-06 आयु वर्ग के 11 बालक व बालिकाएं आवासित है। मौके पर श्रीमती ममता झा, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, श्याम कुमार समन्वयक, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, अल्का कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मीगण उपस्थित थे।