Advertisement

स्पॉट: बन्दरा में पंच पद के लिए लोगों में नहीं दिख रही दिलचस्पी,नामांकन के 4 दिनों बाद भी नहीं आये कोई प्रत्याशी

-बन्दरा में पंच पद के लिए लोगों में नहीं दिख रही दिलचस्पी,नामांकन के 4 दिनों बाद भी नहीं आये कोई प्रत्याशी

बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड में पंचायती राज के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन की प्रक्रिया में ग्राम कचहरी के पंच पदों के लिए प्रत्याशियों का अभाव है। लिहाजा नामांकन की प्रक्रिया के 4 दिन समाप्त होने के बावजूद शनिवार तक कोई प्रत्याशी सामने नहीं आ सका है।

प्रखंड के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अर्जुन पासवान ने शनिवार को बताया कि पंच पद के लिए कोई उम्मीदवार अब तक नामांकन नहीं कराया है और ना ही नामांकन के लिए किसी ने एनआर कटाया है,जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 9 मई (मंगलवार)है।उन्होंने बताया कि हत्था पंचायत के वार्ड संख्या 12,पटसारा पंचायत के वार्ड संख्या 5, तथा मुंन्नी-बैंगरी पंचायत के वार्ड संख्या 4 में पंच पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया होनी है। जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है, लेकिन अब तक किसी लोगों में दिलचस्पी नहीं दिखाई दे रही है। वहीं पिरापुर से सरपंच पद हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया के लिए 3 एनआर रशीद कटायें गए हैं,जिसमें शनिवार तक मात्र एक प्रत्याशी ने हीं अपना नामांकन कराया है।