चंपारण की खबर::
-जाति आधारित गणना के अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन ससमय करें: डीएम
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी- सह-प्रधान गणना पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान चकिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 21 के बिहार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण कार्य की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान डीएम ने किए जा रहे गणना कार्य के बारे में संबंधित पदाधिकारी से पूरी जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जाति आधारित गणना के निमित्त अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन ससमय सुनिश्चित करें। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चकिया सहित प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।












