– बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने की जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक।
पटना(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
बिहार में बाढ़-बरसात को देखते हुए सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला पदाधिकारी एवं सभी पुलिस अधीक्षक के साथ संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ 2023 के पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली तथा संबंधित बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोक संवाद, एक अन्ने मार्ग, पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी, दरभंगा, समस्तीपुर,मधेपुरा, सुपौल,मधबनी सहित विभिन्न जिलों से जुड़े हुए थे।ज्ञात हो कि उत्तर बिहार में प्रत्येक साल नेपाल से आने वाली बाढ़ की तबाही मचती है। बाढ़ बरसात के दिनों में उत्तर बिहार के लोग ज्यादा परेशान रहते हैं। इन इलाकों में बूढ़ी गंडक, बागमती,गंडक, अधवारा समूह की नदियां,कमला, बलान, कोशी,लखनदेई समेत कई नदियां प्रत्येक साल सितम ढाती है। लाखों की आबादी बाढ़ से प्रभावित होती है।मई-जून में बाढ़ की तबाही शुरू हो जाती है।













