Advertisement

CM नीतीश ने ‘सचिव’ को लगाया फोन, कहा- बताइए तो…30 हजार मांग रहा, कितना खराब बात है? तुरंत एक्शन लीजिए

-CM नीतीश ने ‘सचिव’ को लगाया फोन, कहा- बताइए तो…30 हजार मांग रहा, कितना खराब बात है? तुरंत एक्शन लीजिए

सम्वाददाता।पटना।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में मुजफ्फरपुर की एक महिला ने शिकायत की. महिला गीता देवी ने मुख्यमंत्री से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा. दो साल पहले ही आवास स्वीकृत हो गया. इसके बाद भी प्रखंड स्तर से लटकाकर रखा गया है. बोचहां के आवास सहायक तीस हजार रू मांग रहा है. शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को फोन लगाया. कहा कि महिला का मामला देखिए। यह कह रही है कि इसका आवास स्वीकृत है. लेकिन दिया नहीं जा रहा. यह कह रही है कि बोचहां का आवास सहायक तीस हजार रू मांग रहा. बताइए तो यह कितना खराब बात है. तुरंत एक्शन लीजिए।


अरवल की एक महिला सीएम नीतीश के पास पहुंची. महिला किरण शर्मा ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमारे यहां गली-नली नहीं बना है. बीडीओ कहते हैं कि काम नहीं होगा. यह सुनकर सीएम नीतीश बोले…अरे…नहीं बना है ? कमाल है…। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार और एस. सिद्धार्थ को बुलाया. कहा कि महिला को गली-नली योजना का लाभ नहीं मिला है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला की शिकायत पर पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को फोन लगाया. कहा कि महिला अरवल से आई है. इनके गांव में गली-नली योजना का लाभ नहीं मिला है. इसको दिखवाइए। उधऱ से अफसर ने आश्वस्त किया है कि जल्द बनाव देंगे. इसके बाद सीएम नीतीश ने महिला को कहा कि जाइए हो जायेगा।