-बाबा साहब युगों- युगों तक याद किए जाएंगे: महेश्वर
बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
प्रखण्ड जनता दल यू के द्वारा बन्दरा में शुक्रवार को बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि बाबा साहेब युगों- युगों तक याद किए जाएंगे।

बाबा साहेब के कारण ही इस देश से दलित, वंचित शोषित समाज को उसका अधिकार प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले नेताओ में जिला उपाध्यक्ष मनोज झा,जिला महासचिव जय प्रकाश यादव, राम नरेश साह, कैलाश दास, मिडिया प्रभारी धनंजय भारती, शम्भू सिंह, आदि प्रमुख थे।












