Advertisement

दो गुटों के विवाद में जमकर उपद्रव और आगजनी, प्रशासन की सख्ती के बाद उपद्रवी भागे

-मुजफ्फरपुर में दो गुटों के विवाद में जमकर उपद्रव और आगजनी, प्रशासन की सख्ती के बाद उपद्रवी भागे, पुलिस कर रही कैंप

 

मुजफ्फरपुर।सम्वाददाता।

 

जिले में भी शनिवार की देर रात दो गुटों में विवाद गहराया और देखते ही देखते रन क्षेत्र में तब्दील हो गया. आपको बताते चलें कि मामला सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव स्थानीय चौक की है. यहां पर कई दुकानों में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी हुई. जमकर पत्थरबाजी भी हुई जिसकी सूचना के बाद मौके पर डीएसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में कई थाना की पुलिस पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ कर हटाया।


दोनों पक्षों को शांत कराया गया और करीब 4 घंटे तक प्रशासन को मशक्कत करने के बाद सफलता मिली. पुलिस ने मामला शांत करा लिया है और फिलहाल एहतियातन घटनास्थल के समीप और उक्त गांव में प्रशासन की टीम कैंप कर रही है. किसी तरह की कुछ आगे अनहोनी ना हो इसको लेकर हर संभव एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं. साथ ही साथ जो भी उपद्रव करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो रामनवमी जुलूस के दिन एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के एक युवक को मारपीट किया गया था. अचानक कल रात मारपीट करने वाले ग्रुप के लड़के आमने सामने हो गए और जमकर मारपीट होने लगी. इतने में उक्त गांव के ही एक ऑटो चालक एक महिला को लेकर पहुंचा और मारपीट देखकर भागने के क्रम में ऑटो में ही महिला को सिर में चोट लग गई जिसके बाद और माहौल बिगड़ गया और दूसरे पक्ष के लोग उग्र होकर जमकर तांडव मचाया।
पूरे मामले पर पूछे जाने पर स्थानीय रामपुर बखरी के सरपंच विजय कुमार राय ने कहा कि देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट और आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटना हुई है. सूचना पर पहुंची थी भारी संख्या में पुलिस प्रशासन मामले को शांत कराया है. पुलिस अभी कैंप कर रही है स्थिति अभी नियंत्रित है।