Advertisement

Breaking: बकरी के लिए मुन्नी चौर में चारा काटने गयी महिला को जहरीले सांप ने डंसा,झाड़फूंक के दौरान हुई मौत

-बकरी के लिए मुन्नी चौर में चारा काटने गयी महिला को जहरीले सांप ने डंसा,झाड़फूंक के दौरान हुई मौत

बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के हत्था ओपी के मुन्नी चौर में बकरी के लिए घास काटने गई एक महिला को शनिवार की शाम जहरीले सांप ने काट लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगे। परिजनों द्वारा उसे झाड़-फूंक के लिए पास के किसी भगत के यहां ले जाया गया था। इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सामाजिक कार्यकर्ता स्थानीय ग्रामीण गुलाब कुमार यादव ने बताया कि तकरीबन 4 बजे के आसपास की तह घटना है। मृतका मुन्नी गांव के रामदयाल मांझी की पत्नी वासना देवी(49) बताई गई है। वह पास के ही चौर में अपने पालतू बकरी के चारा के लिए हरा घास लाने गयी थी। इसी दौरान वह सर्पदंश की शिकार हो गई। मुन्नी-बैंगरी पंचायत के मुखिया दीपक कुमार चौधरी ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की तत्काल जानकारी बन्दरा अंचल के अधिकारी तथा हत्था ओपी पुलिस भी दी गई है।