-दो ट्रकों की टक्कर में तीन लोगों की मृत्यु
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
शनिवार को धनुषा जिला के हरिहर पुर में दो ट्रकों के आमने सामने हुयी टक्कर में तीन लोगों की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी है। मरने वालों में सुनसरी के चालक सागर चौधरी, सहचालक विराटनगर के अर्जुन चौधरी, तथा लोकमान्य श्रेष्ठ है। धनुषा के एस. पी. वेद प्रकाश गौतम की जानकारी के अनुसार पूर्व पश्चिम राजमार्ग पर ना. 6ख6568तथा प्रदेश 1-01-001ख9212के बीच आमने सामने टक्कर हुयी थी। तीनो सवो को पोस्टमार्टम के लिए प्रादेशिक अस्पताल जनकपुरधाम भेजा गया है।
















