-बिहार में स्कूलों को आवंटित हुआ बच्चों को मध्यान्ह भोजन कराने के लिए बर्तन सेट।
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
बिहार सरकार ने विभिन्न सरकारी स्कूलों में स्कूली छात्र छात्राओं के बीच मध्यान भोजन खाने-खिलाने के लिए बर्तनों का सेट आवंटित किया है। अबकी बार बर्तन सेट के लिए राशि आवंटित नहीं की गई है, बल्कि आवश्यक बर्तनों का सेट स्कूलों को सीधा उपलब्ध करा दिया गया है। मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा,गायघाट, मुरौल, सकरा,औराई,मुशहरी,बोचहां समेत विभिन्न प्रखंडों में बर्तनों का सेट आवंटित किया गया है।

स्कूलों के निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन योजना के बीआरपी दिनेश कुमार दीपू ने बताया कि सरकार के द्वारा पहले मध्यान भोजन खिलाने के लिए बच्चों के बीच थाली खरीदने हेतु राशि आवंटित की जाती थी, लेकिन अबकी बार सरकार ने बिहार के विभिन्न विद्यालयों में ग्रेडिंग के आधार पर छात्र-छात्राओं के बीच भोजन के लिए बर्तन सेट सीधा उपलब्ध करा दिया है। विभिन्न विद्यालयों में जरूरत के हिसाब से इसे उपलब्ध कराया गया है। बच्चों को इन बर्तनों में खाना परोस करने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय में इसका पालन हो रहा है या नहीं।इसके लिए मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है।












